दुष्कर्म के आरोपी ने SOG टीम पे किया जानलेवा हमला

0
SOG team

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले के अंतर्गत मंझनपुर थाने के ओसा के पास दुष्कर्म के आरोपी ने SOG team पर हमला कर दिया। जवाबी कार्यवाही में दोषी घायल हो गया। पुलिस द्वारा आरोपी को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि दुष्कर्म का आरोपी मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी ने कक्षा 7 की छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म किया था। एसपी बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पे जिले में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान चल रहा है।

इसी कड़ी में बीती रात 12:30 बजे मुखबिर ने दुष्कर्मी के कहीं जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मंझनपुर थाने के ओसा के पास SOG team ने दुष्कर्मी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर किया। जिस पर SOG की जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here