बलिया: गंगा नदी में हुए नाव हादसे में मिला एक और शव

0
Ballia

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले से है, जहाँ कल बलिया के गंगा नदी में मुंडन संस्कार के दौरान हुए नाव हादसे के बाद NDRF की टीम ने रेस्क्यू आपरेशन में एक और शव को बरामद किया है।

आपको बता दें कि अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद DM रविन्द्र कुमार ने नाविकों के लिए एक गाइड लाइन जारी कर कहा कि गंगा नदी में सिर्फ रजिस्टर्ड नाव ही चलेंगी। मुंडन संस्कार का आयोजन करने वालो को थाने में जानकारी देनी पड़ेगी।

वहीं बलिया के माल्देपुर घाट पर नाव पलटने के मामले में पुलिस ने आरोपी नाविक को गिरफ्तार किया है। दरअसल नाविक बिना अनुमति के गंगा नदी में नाव चला रहा था। नाविक ने क्षमता से अधिक लोगों को नाव में बैठाया हुआ था। मनुजी रामदयाल नामक नाविक को फेफना के माल्देपुर के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी बलिया के जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here