Jharkhand: एक महिला ने पांच बच्चों को एक साथ दिया जन्म

0
Jharkhand

झारखंड में एक महिला ने पांच बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। इस महिला की डिलीवरी रांची के रिम्स में हुई है। इस खबर को रांची के रिम्स ने खुद अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करके बच्चों की तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही अस्पताल ने लिखा कि बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। सभी बच्चों का वजन लगभग एक किलो से लेकर 750 ग्राम के बीच बताया गया है।

रिम्स ने अपने ट्वीट में लिखा, “रिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में इटखोरी चतरा की एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया है। बच्चे NICU में डाक्टरों की देखरेख में हैं। डॉ शशि बाला सिंह के नेतृत्व में सफल प्रसव कराया गया।” सभी नवजातों को नियोनेटोलॉजी विभाग में भर्ती किया गया है। इन बच्चों का वजन सामान्य से काफी कम है। रिम्स ने जानकारी दी कि इन बच्चों की मां इटखोरी, चतरा की रहने वाली है। फिलहाल, मां और बच्चे दोनों ठीक हैं। डॉक्टरों की टीम जच्चा और बच्चों की निगरानी कर रही है।

रांची रिम्स के डॉक्टरों ने बताया कि, बच्चे अभी प्री-मैच्योर हैं। इनका जन्म 26-27 सप्ताह में ही हुआ है। ऐसे में अभी उनको लगातार मेडिकल निगरानी की जरूरत है। डॉक्टरों का कहना है कि, बच्चों की सही से देखभाल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here