जिया खान सुसाइड केस मामले में अभिनेता सूरज पंचोली हुए रिहा

0
1
Jiah Khan suicide case

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस (Jiah Khan suicide case) में अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) को मुंबई की सीबीआई कोर्ट ने रिहा कर दिया है। जिया खान की खुशकुशी मामले में साल 2019 में मुकदमा शुरू हुआ और 20 अप्रैल 2023 को सुनवाई पूरी हुई। तकरीबन 10 साल बाद मुंबई की एक विशेष सीबीआई अदालत इस मामले में आज अपना फैसला सुनाया है। जिया खान ने 3 जून 2013 को जुहू स्थित अपने घर में सुसाइड कर ली थी और इस घटना में सूरज पंचोली पर अभिनेत्री के आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।

इस मामले की जांच जुहू पुलिस कर रही थी और जांच के दौरान 7 जून 2013 को जिया खान के घर से पुलिस को 6 पन्नों का हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला था। इसके बाद मुंबई पुलिस ने 11 जून 2013 को बॉलिवुड एक्टर आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को जिया खान को खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया था।

jiah khan suicide case

सीबीआई ने आरोप लगाया था कि, मुंबई पुलिस द्वारा जब्त किया गया पत्र जिया खान ने ही लिखा था। जांच एजेंसी ने दावा किया था कि पत्र में सूरज पंचोली के साथ जिया खान के अंतरंग संबंधों के साथ-साथ उनके कथित शारीरिक शोषण, मानसिक और शारीरिक यातना के बारे में बात की गई है, जिस वजह से उन्होंने खुदकुशी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here