उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में समाजवादी पार्टी सिकन्दपुर के विधायक मुहम्मद रिजवी (Muhammad Rizvi) का अपने ही पार्टी के युवा नेता को मारकर हाथ पैर तोड़ने का धमकी भरा ऑडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला हुआ है। विधायक युवा नेता को पार्टी से मिले सिम्बल के खिलाफ प्रचार करने का दबाब बना रहे है। जहाँ विधायक निर्दल उम्मीदवार का समर्थन कर रहे है।
पीड़ित नेता जुबेर उर्फ सोनू ने पार्टी आलाकमान से न्याय की गुहार गुहार लगाया है कि, उसे विधायक से जान का खतरा है। जिसपर पार्टी के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव (Rajmangal Yadav) ने कहा कि, विधायक का यह धमकी भरा ऑडियो निंदनीय है। विधायक पार्टी के जिम्मेदार व्यक्ति है। उन्होंने कहा कि, दोनों नेताओं से बात कर मतभेद मिटाकर पार्टी हित मे काम करने के लिए कहेंगे।
विधायक के वायरल हो रहे इस ऑडियो क्लिप में आप सुन सकते है। जिसमे कहा कि , “हमारे सिकन्दरपुर विधानसभा में क्यो आ रहे हो दूसरा विधानसभा बांसडीह खाली है वहा जाओ नही तो मारकर हाथ पैर तोड़वा देंगे।” जहाँ यह ऑडियो सुन लोग काफी हैरान है। पीड़ित युथ बिग्रेड के राष्ट्रीय सचिव जुबेर की माने तो विधायक मुहम्मद रिजवी उसे फ़ोन पर मारकर हाथ पैर तोड़ने की बात कह रहे है।
सिकन्दरपुर विधानसभा में अपने पार्टी के घोसित उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने से रोक रहे है। विधायक निर्दल उम्मीदवार को चुनाव लड़ा रहे है। विधायक से उन्हें जान का खतरा है। पीड़ित नेता ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष को इसकी जानकारी देकर न्याय की गुहार लगाई है। वही विधायक के इस धमकी भरे वायरल ऑडियो का जिला अध्यक्ष राजमंगल यादव ने निंदा किया है और दोनों नेताओं को बैठक मामला रफा-दफा कराने की बात कही है।




