Bihar: मुठभेड़ में मारा गया बेगूसराय का दुर्दांत अपराधी

0
2
Bihar

बिहार के बेगूसराय में पुलिस और अपराधियों के बीज हुए मुठभेड़ में कई संगीन अपराधों का आरोपी विवेक कुमार उर्फ बटोही मारा गया। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था। मुठभेड़ के बाद एसपी योगेंद्र कुमार ने पूरे प्रकरण के बारे में बताते हुए कहा कि इलाके के कुख्यात अपराधी विवेक कुमार उर्फ बटोही को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। गुरुवार की दोपहर सूचना मिली कि सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाश पुर में बटोही हथियार के साथ छुपा हुआ है।

सूचना पर पटना एसटीएफ के सहयोग से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग करना शुरू कर दी। जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। फायरिंग में 5 गोली लगने से बटोही की मौत हो गई। जबकि इस घटना में मटिहानी थाना अध्यक्ष विवेक भारती को पैर में गोली लगी। जबकि एसटीएफ के जवान संतोष कुमार को हाथ में गोली लगी है।

कुख्यात बटोही भाजपा नेता विजय सिंह और रिटायर्ड आर्मी जवान विजय सिंह की पिछले साल गोली मारकर हत्या कर दी थी। विजय सिंह के पुत्र की हत्या भी 2021 में बटोही ने गोली मारकर कर दी थी। इसके अलावा पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह की हत्याकांड में भी वो नामजद आरोपी रहा है। एसपी ने कहा कि बटोही पर हत्या लूट रंगदारी के एक दर्जन मामले दर्ज है। कई मामलों में यह वांटेड भी था।

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि घटनास्थल को सील कर दिया गया है। एफएसएल की टीम को बुलाई गई है। जो घटनास्थल से साक्ष्य को एकत्रित करेगी। मुठभेड़ के बाद जब पुलिस बदमाश का शव लेकर वहां से चली तो कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया जिसमें 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस पर पथराव करने वालों पर भी पुलिस अलग से प्राथमिकी दर्ज कराएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here