Uttar Pradesh: प्रेमी युगल की मौत

यूपी के सीतापुर में नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी युगल का शव बरामद हुआ है।

0
30
Death of lover couple

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीतापुर में नदी किनारे एक प्रेमी जोड़े के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिले है। जहां प्रेमी का शव पेड़ से लटका मिला जबकि प्रेमिका का शव उसी जगह जमीन पर पड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों का पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूचना की खबर गांव में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। यह मामला जिले के हरगांव थाना क्षेत्र का है।

मामले की जानकारी होने पर एएसपी उत्तरी सहित भारी पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचा। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रेमी युगल की हत्या की गई है या फिर दोनो ने आत्महत्या की है। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस पारिवारिक परेशानियों के चलते आत्म हत्या किए जाने की बात कह रही है।

पेड़ से लटका था लड़के का शव

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हरगांव थाना क्षेत्र के हरदासपुर निवासी विनोद व अनीता दोनो लोग बाइक से दवा लेने की बात को कह कर गए हुए थे। दवा लेकर आने के बाद विनोद अपनी बाइक खड़ी करके खेत देखने चला गया। पीछे से अनीता भी चली गई, लेकिन दोनो लोग देर रात घर वापस नहीं आए। इस पर परिवार वालो ने विनोद की तलाश शुरू कर दी। परिवार वाले विनोद की तलाश कर ही रहे थे कि गांव के बाहर नदी के किनारे लगे पेड़ से विनोद का शव लटकता हुआ देखा।

जमीन पर पड़ी थी प्रेमिका की लाश

परिवार वालों के साथ जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो जिस पेड़ से विनोद का शव लटक रहा था। उसी पेड़ के नीचे अनीता का भी शव पड़ा हुआ था। इसे देखकर विनोद के परिवार सहित ग्रामीणों के पैरो तले जमीन खिसक गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया जा रहा है कि अनीता के पति अभिमन्यु की मौत के बाद पिछले दो सालों से अनीता और विनोद के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पूरे मामले को लेकर एएसपी उत्तरी का कहना है कि दोनो के बीच पिछले दो सालों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। दोनो ने घरेलू परेशानियों के चलते आत्म हत्या कर ली है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेंज दिया है। पुलिस घटना के बारे में जांच पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here