उत्तर प्रदेश:- नए साल के पहले दिन पेड़ पर लटकता मिला प्रेमी युगल का शव, हत्या कर शव लटकाने की आशंका

0
24
Lover-couple

यूपी के बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में घर से गायब हुए प्रेमी युगल के शव रविवार को सुबह पेड़ पर लटकते हुए मिलने से सनसनी मच गई। जिस तरह से शव पेड़ पर लटके हुए थे उसे देखने के बाद लोग इसे आत्महत्या की बजाय हत्या मान रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।

घटना अतर्रा थाना क्षेत्र के सुंदरिया का पुरवा का है जहां के निवासी सुनील समदरिया (22) पुत्र कमलेश कुमार और चिमनी पुरवा मजरा अतर्रा ग्रामीण निवासी देशराज की 17 वर्षीय पुत्री आराध्या शनिवार को घर से गायब हो गए थे। दोनों का शव रविवार की सुबह लोधन पुरवा में नहर के किनारे बबूल के पेड़ पर लटके हुए मिले। सुबह ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के शवों को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी, लोगों का मानना है कि एक साथ दोनों आत्महत्या नहीं कर सकते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि काफी अर्से से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। परिजनों द्वारा दोनों को रंगे हाथ पकड़ने के बाद उनकी हत्या की गई होगी और इसके बाद शवों को पेड़ पर लटका दिया गया है।लोग इसे ऑनर किलिंग मान रहे है।

वहीं एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि शनिवार की रात युवक व युवती घर से निकले थे,जिनका शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा, साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी ,फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। परिजनो की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जो भी मामला होगा जांच के बाद सामने आएगा और उसी आधार पर कार्यवाई की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here