कौशाम्बी:- तांत्रिक ने भूत प्रेत भगाने के बहाने नाबालिग से किया दुष्कर्म,आरोपी अरेस्ट

0
19
Tantrik raped a minor

यूपी के कौशाम्बी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक तांत्रिक बाबा ने भूत प्रेत का साया दूर करने के नाम पर एक 14 वर्षीय नाबालिक लड़की के साथ झाड़फूंक के बहाने उसके साथ घिनौनी वारदात का अंजाम दिया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है नाबालिक लड़की कई सालों से बीमार थी इसी का फायदा उठाकर किशोरी को ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़ित के पिता के तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ पाक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ करके जेल भेज दिया है। वही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 साल की छोटी बेटी को 3 साल से मिर्गी की बीमारी है। इसके लिए वह प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज करा रहा था लेकिन कोई सेहत में सुधार नही हो रहा था, 21 दिसंबर को वह अपने बड़ी बेटी के घर गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी और छोटी बेटी थी 24 दिसंबर को उसके दूर का रिश्तेदार अशोक कुमार उर्फ लाली तांत्रिक आया, और उसने बताया कि तुम्हारी बेटी के ऊपर भूत प्रेत का साया है जो वह तांत्रिक क्रियाओं से दूर कर सकता है। झाड़ फूंक कर बेटी की बीमारी दूर करने का दावा करते हुए वो घर से दूर सुनसान जगह पर ले कर चला गया। शाम को लगभग साढ़े सात बजे नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया, जब बेटी रोती हुई आई और उसने अपनी मां से आपबीती सुनाई, तो सुनकर मां सन्न रह गई। बेटी ने बताया कि उसके साथ तांत्रिक बाबा ने रेप किया है।

बेटी के साथ हुई घिनौनी वारदात को पत्नी ने पति को बताया। पहले तो पति पत्नी ने लोक लाज के डर से इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी, लेकिन शनिवार को पीड़िता के पिता ने पिपरी थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की, लिखित शिकायत मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कल पिपरी थाना क्षेत्र में एक मुकदमा पंजीकृत किया गया है| 376 आईपीसी पाक्सोएक्ट का इसमें जो आरोपी है पीड़िता का दूर का रिश्तेदार भी है इसमें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है इसमें जो भी विधिक कार्रवाई है वह की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here