दिल्ली के एयरपोर्ट पर दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले, कोरोना ने बढ़ाई टेंशन

दिल्ली एयरपोर्ट पर रविवार शाम 7 बजे तक हुए टेस्ट में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

0
41

कोरोना को लेकर एक बार फिर टेंशन बढ़ गई है। IGI एयरपोर्ट पर टेस्टिंग बढ़ने के बाद संक्रमित मिल रहे हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर शाम 7 बजे तक किए गए टेस्ट में रविवार को दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सूत्रों का कहना है, अब तक कुल 455 टेस्ट किए गए हैं। शनिवार को 110 और रविवार को 345 यात्रियों के सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट आ गई है। शनिवार को एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया। इसी तरह रविवार को भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

इसके अलावा, कोलकाता हवाईअड्डे पर भी दो यात्री कोरोना संक्रमित मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, संक्रमितों में एक यात्री 24 दिसंबर को दुबई से आया था। जबकि दूसरा कुआलालंपुर, मलेशिया से आया था। दोनों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here