प्रकाश सिंह बादल पंचतत्व में हुए विलीन, लोगो ने दी अंतिम विदाई

0
1
Prakash Singh Badal

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal) आज यानी बृहस्पतिवार को अपने गांव में पंच तत्व में विलीन हुए। उनके अंतिम संस्कार दौरान कई राजनीतिक नेता मौजूद थे।

इस दौरान प्रकाश सिंह बादल को राजकीय सम्मान दिया गया। बता दें कि 30 गार्ड मौजूद थे जिन्होंने 3-3 राउंड की फायरिंग की। अंतिम संस्कार से पहले अंतिम दर्शन के दौरान प्रकाश सिंह बादल के सुपुत्र और शिरोमणि अकाली दाल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल और उनकी पत्नी हरसिमरत कौर बादल रोते हुए नज़र आये।

बता दें कि, अंतिम दर्शन के लिए आज यानी बृहस्पतिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बादल गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रकाश सिंह बादल को श्रद्धांजलि भी भेंट की। इस दौरान कई लोगों ने प्रकाश सिंह बादल के निधन को एक युग का अंत तक बताया। इतना ही नहीं, प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चंडीगढ़ पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रकाश सिंह बादल के निधन के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने ट्वीट किया जिसमे लिखा था, “पिता जैसी शख्सियत। हर पंजाबी के लिए। वह शख्स जिसने पंजाब में शांति और समृद्धि के लिए लड़ाई लड़ी। अविस्मरणीय। बेजोड़। प्रकाश सिंह बादल जी। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति दे।”

बता दे कि,अंतिम संस्कार से पहले सुखबीर बादल और उनकी बहन अपने पिता के शव से लिपट कर काफी देर तक रोते रहे। वही कुछ देर बाद प्रकाश सिंह बादल की अंतिम रस्में शुरू हो गई हैं। पुलिस की स्पेशल टुकड़ी ने प्रकाश सिंह बादल को अंतिम सलामी दी। जहाँ प्रकाश सिंह बादल को उनके पुत्र सुखबीर बादल ने मुखाग्नि दी है। इस दौरान कई राजनेता और परिवार के सदस्य मौजूद रहे और उन्हें अंतिम विदाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here