Ballia: ख़बर बलिया (Ballia) के चितबड़ागांव से है। इस सीट को लेकर BJP के लिए बड़ी चुनौती। इस सीट पर बसपा का दबदबा रहता है। इस नगर पंचायत का जबसे गठन हुआ है तब से लेकर अभी तक एक बार भी बीजेपी नही जीत सकी। नगर पंचायत चितबड़ागांव में बीजेपी प्रत्याशी अमरजीत सिंह को जिताने के लिए बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त व पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी कमान संभाले हुए हैं। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी चुनावी मैदान में उतर चुके है। मोदी योगी के द्वारा किए गए विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रहे है।
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बताया कि इस नगर पंचायत में जितने भी चेयरमैन हुए है, वह सपा, बसपा के सरकार में रहे है। सपा बसपा के लोग ही यहां पर चुनाव जीतते आ रहे है। जनता ने उनके ऊपर भरोसा किया लेकिन कभी भी चितबड़ागांव के जनता के विश्वास पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने जमकर इस नगर पंचायत में भ्रष्टाचार किया, इसलिए यहां की जनता आक्रोशित है।
उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी की सरकार में यहां के लोग विकास देख रहे है। पुल बन रहा है। अस्पताल बन रहा है। यहां पर नई नई सड़कों का निर्माण हो रहा है। हर क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है। मोदी योगी की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मोदी योगी के कार्यों से यहां के लोग बहुत प्रभावित है। इस बार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लोग वोट करने जा रहे है।”
बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बलिया समेत पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जीत रही है। बीजेपी अपने विकास कार्यों दम पर जीत रही। इस निकाय चुनाव में सभी सीटे जीत रही है।




