गुड्डू मुस्लिम नाम बदलकर एसटीएफ को दे रहा चकमा

अतीक के खास बमबाज शूटर गुड्डू मुस्लिम की तलाश में एसटीएफ की टीम पूरा जोर लगाए हुए है लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो जा रहा है।

0
98

उत्तर प्रदेश का नामी माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के खास गुर्गे गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, अतीक अहमद का खास गुड्डू (Guddu Muslim) मुश्लिम नाम बदलकर अपनी लोकेशन बदल रहा है और एसटीएफ को चकमा दे रहा है। जानकारी के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम तीन नामों का उपयोग कर रहा है वो है बबलू, सुरेंद्र कुमार और संदीप कुमार। जहाँ इन नामों को रखकर अपनी लोकेशन बदल रहा है।

जानकारी के अमुसार, गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र भी अच्छी तरह से जानता है। इसी का फायदा उठाकर वह लगातार पुलिस और एसटीएफ को चकमा देने में कामयाब रहा है। पुलिस लगातार गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) तक पहुंचने की कोशिश कर रही है ।

बीसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड (Raju Pal murder) के मुख्य गवाह उमेश पाल (Umesh Pal) और उसके दो गनर की हत्या के मामले में पुलिस को गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की तलाश है। इस मर्डर केस के चार आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। जिनमें अतीक अहमद (Atiq Ahmed) का बेटा असद भी शामिल था। वहीं अतीक अहमद और अशरफ की हत्या हो चुकी है। इस बीच अतीक के खास बमबाज शूटर गुड्डू मुस्लिम की तलाश में एसटीएफ की टीम पूरा जोर लगाए हुए है लेकिन हर बार वह चकमा देकर फरार हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here