आज फिर से शुरू होगी केदारनाथ धाम की यात्रा

0
2
Kedarnath Dham

Dehradun: भारी बर्फवारी और बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा की यात्रा बुधवार को स्थगित कर दी गयी थी। जहाँ आज यानि गुरूवार को फिर से केदारनाथ यात्रा को शुरू कर दी जाएगी। रूद्रप्रयाग की पुलिस अधीक्षक डॉ विशाखा अशोक भदाणे (Vishakha Ashok Bhadane) ने कहा, “तीन मई को स्थगित रही केदारनाथ यात्रा बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से गौरीकुंड और सोनप्रयाग से शुरू कर दी जाएगी।” उन्होंने कहा कि, “ऋषिकेश और श्रीनगर से आने वाले वाहन भी सुबह 11 बजे के बाद ही रूद्रप्रयाग पहुंचेंगे।”

हालांकि, उन्होंने कहा कि केदारनाथ में दिन भर मौसम खराब रहने के कारण धाम में अत्यधिक ठंड रहेगी तथा श्रद्धालु केदारनाथ की ओर प्रस्थान करने से पहले मौसम का पूर्वानुमान जरूर देख लें और पर्याप्त एहतियात बरतें। भारी बर्फवारी के कारण बुधवार को एक दिन के लिए केदारनाथ यात्रा स्थगित रही जिसके कारण धाम की ओर जा रहे श्रद्धालुओं को ऋषिकेश, श्रीनगर, सोनप्रयाग, गौरीकुंड सहित कई स्थानों पर आगे बढ़ने से रोक दिया गया।

इससे पहले, प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने केदारनाथ में भारी बर्फवारी के चलते तीर्थयात्रियों से फिलहाल यात्रा पड़ावों में ही ठहरने का अनुरोध किया था। वही गढ़वाल रेंज के पुलिस महानिरीक्षक करण सिंह नग्न्याल ने बताया कि, केदारनाथ में लगातार खराब मौसम के कारण तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें विभिन्न स्थानों पर रोका गया। उन्होंने कहा कि, मौसम की समीक्षा करने के बाद दैनिक आधार पर फैसले लिए जा रहे हैं।

वही दूसरी तरफ केदारनाथ घाटी में कुबेर हिमनद के टूटने से उसमें चार व्यक्ति फंस गए। जिन्हें एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों ओर से हिमनद टूटने से बीच रास्ते में फंस गए ये लोग घटना के समय लिंचोली से केदारनाथ जा रहे थे। एसडीआरएफ की टीम ने अत्यंत विषम परिस्थितियों में बचाव और राहत अभियान चलाया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। व्यक्तियों की पहचान नेपाल के सुरकेत जिले के रहने वाले चंदा बहादुर, शेर बहादुर, हरक बहादुर थापा और राम बहादुर के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here