Delhi: धरने के दौरान पहलवानों और पुलिस के बीच हुई झड़प

0
2
protest

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने के बीच बुधवार को पुलिस और पहलवानों के बीच झड़प हो गई। पहलवानों का आरोप है कि, दिल्ली पुलिस के कुछ जवानों ने शराब के नशे में डंडे से पिटाई की है। पुलिस की पिटाई से एक पहलवान का सिर फट गया है। जिसे अस्पताल भेजा गया है। वही इस घटना के बाद से जंतर मंतर पर पुलिस की सुरक्षा को बढ़ा दी गई है।

पुलिस वालो ने हम लोगों को गाली दी: विनेश फोगट

जानकारी के मुताबिक, दो पुलिसकर्मियों को पहलवानों ने बैठा कर रखा है। धरना दे रहे दो से तीन लोगों को चोट लगी है। घटना में विनेश फोगाट के भाई भी घायल हो गए हैं। हालांकि, पुलिस ने मारपीट की खबर से इनकार किया है। वहीं पुलिस ने जंतर मंतर को पूरी तरह से सील कर दिया है। किसी को भी धरना स्थल में प्रवेश करने और पहलवानों से मिलने की अनुमति नहीं दी है।

पत्रकारों से बात करते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि, पुलिस वालो ने हम लोगों को गाली दी। एक पुलिस वाले ने शराब पी रखी थी। उसने मारपीट की है। उन्होंने सवाल किया कि, ऐसी दिन देखने के लिए क्या उन लोगों ने देश के लिए मेडल लाया था। हमारा पहलवान घायल है उसे अस्पताल नहीं ले जाने दे रहे थे।

पुलिस ने कही ये बात

वहीं दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि, आम आदमी पार्टी विधायक सोमनाथ भारती फोल्डिंग बेड्स लेकर आये थे। जबकि इसकी इजाजत नहीं थी। जब इसको रोका गया तो समर्थक ट्रक से बेड्स निकालने को लेकर आक्रामक हो गए। इस दौरान एक छोटी तकरार हुई जिसमें सोमनाथ भारती और दो अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया। इधर आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती जंतर मंतर पर पहलवानों को फोल्डिंग देने गए थे। उन्होंने मीडिया से बताया है कि, उन्हें दिल्ली के मंदिर मार्ग पुलिस थाने में हिरासत में लेकर रखा गया है।

हालांकि, पहलवानों ने कहा है कि उन्होंने सोमनाथ भारती से फोल्डिंग नहीं मंगाई थी। हमने फ़ोल्डिंग मंगाई थी बारिश की वजह से फ़र्श गीला था इसलिए फोल्डिंग मंगाई गई थी। पहलवानों ने आरोप लगाया है कि जंतर-मंतर पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात नहीं किया गया था।

protest

क्यों हुई घटना?

पूर्व पहलवान राजवीर ने बताया कि, बारिश के कारण गद्दे भीग गए थे, इसलिए हम सोने के लिए ‘फोल्डिंग’ चारपाइयां ला रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगाट से अपशब्द कहे और हमारे साथ हाथापाई की। उन्होंने कहा कि, पुलिस कर्मियों ने हमें पीटना शुरू कर दिया। बजरंग पूनिया के रिश्तेदार दुष्यंत और राहुल के सिर पर चोटें आई हैं। पुलिस ने चिकित्सकों को भी घटनास्थल पर नहीं आने दिया। यहां तक कि महिला कांस्टेबल ने भी हमारे साथ दुर्व्यवहार किया है।

जंतर मंतर पर जो घटना हुई है वो बेहद गलत है: सौरभ भारद्वाज

वही आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने वीडियो जारी कर कहा है कि, जंतर मंतर पर जो घटना हुई है वो बेहद गलत है। जिन्होंने देश के नाम को आगे बढ़ाया है उसका अपमान किया जा रहा है। पूरे दिन आज बारिश हुई है। पुलिस उन्हें कह रही है कि आप कीचड़ में सो जाइए। अगर वो एक गद्दे या फोल्डिंग लगाना चाह रही है तो केंद्र सरकार को इतनी परेशानी हो रही है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज और आम आदमी पार्टी के कुछ अन्य विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here