Prayagraj News: वोटिंग से पहले भाजपा प्रत्याशी पर लगा साड़ी बांटने का आरोप

0
2
Saree with BJP sticker

प्रयागराज नगर निगम और जिले की आठ नगर पंचायतों के लिए चार मई को वोट डाले जाने हैं। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है। नगर निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के द्वारा साड़ी, पैसा और शराब आदि बांटने की लगातार शिकायतें चुनाव कंट्रोल रूम के साथ ही प्रेक्षकों को मिल रही हैं। इसके लिए लगातार पुलिस के द्वारा दबिश दी जा रही है। बुधवार को पुलिस की टीम ने नगर निगम वार्ड नंबर 45 में साड़ी बांटते समय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि कुछ प्रत्याशियों के द्वारा पैसा और साड़ी बांटने की शिकायत भी कंट्रोल रूम को मिली। पुलिस के दस्ते ने जब झूंसी में छापा मारा तो भाजपा प्रत्याशी का स्टीकर लगा साड़ी बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने शहर के कई इलाकों में शराब और पैसा बांटने जाने की शिकायत पर दबिश दी। इससे भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न रही। घर-घर और मुहल्लों-मुहल्लों में जाकर प्रचार किया जा रहा है। मतदान के एक दिन पूर्व प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here