दुनिया की सबसे विचित्र गोभी, रोमनेस्को कॉलीफ्लॉवर

0

वैसे तो आपने गोभी के कई प्रकार देखे और इस्तेमाल किये होंगे, लेकिन हम आज आपको एक ऐसी विचित्र गोभी के बारे में बताने जा रहे है। जिसके बारे में शायद ही आपने सुना होगा। जी हाँ, अमेरिका जैसे कई अन्य देशों में रोमनेस्को कॉलीफ्लॉवर नाम की एक ऐसी ही गोभी मिलती है। पिरामिड की तरह दिखने वाली इस विचित्र गोभी को दुनिया भर के लोग रोमनेस्को ब्रॉकली के नाम से भी जानते हैं। यह सेलेक्टिव ब्रीडिंग का बेहतरीन उदाहरण है। इसकी खास बनावट के कारण ही ये गोभी मार्केट में 2000 रुपये प्रति किलो से 2200 रुपये प्रति किलो तक की कीमत में बिकती है। अगर स्वाद की बात की जाये तो ये खाने में मूंगफली जैसी लगती है। इसका इस्तेमाल सलाद और सब्जियाँ बनाने में किया जाता है।

ऑरेगोन में मिली 100 पाउंड की रंगबिरंगी मछली

अमेरिका के ऑरेगोन में समुद्र की सतह पर 2021 में एक ट्रॉपिकल मछली पायी गयी। इस मछली को देखकर लोग काफी हैरत में आ गए। 100 पाउंड (45 किलोग्राम) की इस ओपाह मछली को मूनफिश के नाम से भी जाना जाता है। ये मछली राज्य के उत्तर-पश्चिम में एक शहर सीसाइड के सनसेट बीच पर पायी गयी थी । तब सीसाइड एक्वेरियम ने साढ़े तीन फुट लंबी मछली की कई छवियों के साथ एक फेसबुक पोस्ट में कहा था कि ये मछली “ओरेगॉन तट के लिए दुर्लभ” है।

अंडर ग्राउंड सिटी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर है ये शहर

साउथ आस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में एक ऐसा शहर मौजूद है, जो जमीन के नीचे बसा हुआ है। इस शहर की एक खास बात है कि यह जमीन के नीचे बसा हुआ है और यहां पूल, पब और होटल जैसी सभी सुविधाएं मौजूद हैं। कूबर पेडी नाम के इस शहर को दुनियाभर में अंडरग्राउंड सिटी के रूप में भी जाना जाता है। इस अनोखे शहर को पेडी मॉडर्न ‘पाताललोक’ कहा जाता है। यहां कई फिल्मों की शूटिंग भी की जा चुकी है। देश-विदेश के लोग इस अद्भुत शहर को देखने के लिए आते हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, इस शहर के 1500 लोग अंडरग्राउंड घरों में ही रहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here