कौशांबी: डेढ़ दर्जन दस नंबरी बदमाशों के घरो में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

0
2
Kaushambi

Kaushambi: अपराध और अपराधियों के खिलाफ कौशांबी पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह एक कंपनी अर्ध सैनिक बल व भारी पुलिस बल को लेकर करारी थाना क्षेत्र के बैसकाटी गांव में 21 दस नंबरी बदमाशों के घर घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। इससे बदमाशों के घरों में अफरा-तफरी मच गई।

21 हिस्ट्रीशीटर वाले गांव की पुलिस ने की घेराबंदी। एसपी के निर्देश पे जिले में अपराधियों की धरपकड़ का अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। हिस्ट्रीशीटरों एवं उनके घरों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटरों एवं उनके परिवारजनों को कड़े दिशा निर्देश दिए गए। एएसपी समर बहादुर द्वारा गांव के अन्य लोगों को सुरक्षा का पूर्ण भरोसा दिलाया गया। निकाय चुनाव के मद्देनजर बृजेश श्रीवास्तव के निर्देश पर पुलिस ने घेराबंदी की। 21 हिस्ट्रीशीटर वाला गांव बैसकाठी करारी थाना अंतर्गत आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here