अभिनेता Sunil Shetty ने अपनी लाडली को कहा चोर

सुनिल शेट्टी ने एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी अथिया शेट्टी को चोर बताया है।

0

हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर अभिनेता सुनिल शेट्टी (Sunil Shetty) भले ही अब फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए अकसर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी पोस्ट शेयर कर अपने दामाद केएल राहुल (KL Rahul) पर प्यार लूटाते नजर आते हैं तो कभी अपनी बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) पर। इसी बीच सुनिल शेट्टी (Sunil Shetty) ने एक और पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी अथिया शेट्टी को चोर बताया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

दरअसल, हाल ही में अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टा पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस पहने मिरर सिल्फी लेती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो में सुनील शेट्टी को टैग करते हुए अथिया शेट्टी ने लिखा है कि, ‘पापा की चुराई हुई बेल्ट।’ दरअसल तस्वीर में अथिया जो डिजाइनर बेल्ट पहने नजर आ रही हैं वो उनके पापा सुनिल शेट्टी की है। वहीं अथिया के इस पोस्ट को री-शेयर कर सुनिल शेट्टी ने उन्हें चोर कह दिया है। पापा बेटी का ये क्यूट बैंटर खूब वायरल हो रहा है। जिसे फैंस के द्वारा खूब देखा जाए रहा है।

Sunil Shetty

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here