Gorakhpur: दरवाजे पर बैठे बुजुर्ग पर चढ़ाई कार

ग्रामीणों ने चालक के नशे होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

0
Gorakhpur

गोरखपुर में हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के घोठवा में सोमवार की रात दरवाजे पर बैठे 70 वर्षीय बुजुर्ग अनियंत्रित कार की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने चालक के नशे होने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, घोठवा गांव के बुधिराम गौड़ के सामने सड़क है। रात में वह दरवाजे के सामने बैठे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर उनके ऊपर चढ़ गई। हादसे के बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

उनके बेटे रामदुलारे ने पुलिस को दी तहरीर में चालक के शराब के नशे में कार चलाने का आरोप लगाया है। चालक गांव का ही रहने वाला है।

आरोप है कि हादसे के बाद उसने साथियों को बुलाकर परिजनों से विवाद भी किया। हरपुर बुदहट थाना प्रभारी मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आदर्श दूबे को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here