यहां हैडपंप से निकलती है शराब

 झांसी जिले के मऊरानीपुर में पुलिस को कई दिनों से कच्ची शराब बनाने और बेचने की शिकायतें मिल रही थीं

0

आप लोगो ने जमीन के अदंर से पानी और कोयला तथा खनिज और तेल निकलता देखा होगा। लेकिन आज हम एक ऐसी जगह की बात कर रहे है। जहां जमीन के अंदर खनिज नही बल्कि हैडपंप से देशी शराब निकलती है। दरसल यह शराब कांड का मामला का मामला देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश से सामने आया है। आपको बता दें कि  झांसी जिले के मऊरानीपुर में पुलिस को कई दिनों से कच्ची शराब बनाने और बेचने की शिकायतें मिल रही थीं. पुलिस ने उत्पाद विभाग के साथ मिलकर यहां छापेमारी की।

मऊरानीपुर थाने की पुलिस ने बताया कि वहां मौजूद शराब बनाने के उपकरण और भट्टियों को जेसीबी की मदद से एक्सीवेटर चलाकर नष्ट कर दिया गया। इसके बाद हैंडपंप चलाने का प्रयास किया तो शराब निकलने लगी। जिसके बाद इसे जब्त भी कर लिया गया। हैंडपंप चालू होने पर पानी की जगह शराब निकलने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हैंडपंप को खोदकर देखा तो उसके अंदर एक बड़ा टैंक मिला, जिसमें भारी मात्रा में कच्ची शराब रखी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here