सांप के जहर मामले में पुलिस ने Elvish Yadav से दो घंटे की पूछताछ

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को नोटिस भेजा था। जिसके बाद एल्विश यादव मंगलवार की देर रात पुलिस के सामने पेश हुए हैं।

0

मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस OTT के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) इस वक्त मुश्किलों से घिरे हुए हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर सांपों के जहर से नशा कराने वाली पार्टी आयोजित कराने के आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, एल्विश यादव ने इन आरोपों को साफ तौर पर खारिज कर दिया है। इसी सिलसिले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव को नोटिस भेजा था। जिसके बाद एल्विश यादव मंगलवार की देर रात पुलिस के सामने पेश हुए हैं।

एल्विश यादव (Elvish Yadav) को नोएडा पुलिस ने नोटिस जारी किया था और पेश होने के लिए कहा था। रिपोर्ट के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी राहुल के सामने बिठाकर एल्विश यादव से पूछताछ होने की बात कही जा रही थी। इसके बाद देर रात एल्विश यादव थाना सेक्टर 20 में पेश हुए। यहां उनसे करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई। एल्विश यादव यहां से रात के 2 बजे बाहर निकले। सूत्रों की मानें तो एल्विश यादव (Elvish Yadav) को पुलिस पूछताछ के लिए दोबारा भी बुला सकती है।

फिलहाल नोएडा पुलिस को दिल्ली और राजस्थान में हुई कुछ पार्टियों के सबूत मिले हैं। जिन जगहों पर ये पार्टियां हुईं, उनकी सीसीटीवी फुटेज की पुलिस जांच करेगी। नोएडा पुलिस की एक टीम इन पार्टियों की जानकारी इकठ्ठा करने में जुटी है। नोएडा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पांचों आरोपियों के पास से जो सांप का जहर मिला है, उसकी जांच की जा रही है।

इन पूरे मामले पर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने भी बयान दिया था। उन्होंने कहा था, ‘जो लोग मुझे देख रहे हैं, कृपया इस आधार पर मुझे जज मत करिए, इंतजार कीजिए। जब पुलिस जांच शुरू होगी, तो मैं वो वीडियो भी शेयर करूंगा। मैं सब कुछ दिखाऊंगा। मैं ये बात बहुत विश्वास के साथ कह रहा हूं। एल्विश यादव ने बीजेपी सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की भी धमकी दी है। एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने मेनका गांधी पर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया और कहा कि सच्चाई जल्द सामने आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here