फिलिस्तीन के राष्ट्रपति Mahmoud Abbas जानलेवा हमला

आतंकी गुट के हमलावरों द्वारा राष्ट्रपति महमूद अब्बास (Mahmoud Abbas) के काफिले पर हमले का वीडियो भी सामने आया है।

0

फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (Mahmoud Abbas) पर आज यानि बुधवार को जानलेवा हमला हुआ है। मिली जानाकरी के अनुसार, आतंकियों ने फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास (Mahmoud Abbas) के काफिले की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उनकी हत्या करने की कोशिश की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महमूद अब्बास को ‘सन ऑफ अबु जंदाल’ ने इजरायल के खिलाफ जंगा का एलान करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। इस आतंकी संगठन ने ऐसा न करने पर महमूद अब्बास को अंजाम भुगतने की धमकी भी दी थी। कल इस डेडलाइन खत्म होने के बाद अब्बास के काफिले पर हमला किया गया जिसमें फिलिस्तीन के राष्ट्रपति बाल-बाल बच गए। बता दें कि ‘सन ऑफ अबु जंदाल’ ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

आतंकी गुट के हमलावरों द्वारा राष्ट्रपति महमूद अब्बास (Mahmoud Abbas) के काफिले पर हमले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि किस तरह ‘सन ऑफ अबू जंदाल’ के आतंकी राष्ट्रपति अब्बास के काफिले पर गोलीबारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक घर के सामने खड़े गाड़ी के आसपास कुछ बंदूकधारी मौजूद थे। हमलावरों द्वारा चलाई गई एक गोली खुले में मौजूद अब्बास के एक बॉडीगार्ड को लगी, जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। इस बीच इजरायली सेना ने मंगलवार को कहा था कि उसके सैनिक अब गाजा शहर के ‘अंदरूनी इलाकों’ में हमास से लड़ रहे हैं, जिसके बाद जंग के और तेज होने की आशंका जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here