केंद्रीय मंत्री Prahlad Patel की वाहन से भीषण हादसा, एक की मौत

0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल (Prahlad Patel) की कार हादसे का शिकार हो गई। प्रह्लाद पटेल (Prahlad Patel) की कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब प्रह्लाद पटेल छिंदवाड़ा से जनसंपर्क कार्यक्रम निपटा कर नरसिंहपुर लौट रहे थे। सिंगोड़ी बाईपास के पास निजी स्कूल से बच्चों को लेकर लौट रहे एक टीचर की बाइक को उनकी कार ने टक्कर मार दी।

हादसे में बाइक चला रहे भूरा मोहगांव निवासी निरंजन चंद्रवंशी बुरी तरह से जख्मी हो गए, जबकि उसके साथ बैठे तीन बच्चे भी घायल हो गए, तत्काल केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने अन्य स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उपचार के दौरान शिक्षक को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

हादसे के दौरान प्रह्लाद पटेल के पैर में भी मामूली चोट आई है। वहीं, उन्होंने तत्काल घायलों को अस्पताल भिजवाया इस दौरान काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए थे। यहां से प्रह्लाद पटेल के जाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी भी की गई। भाजपा कार्यकर्ता भी यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ नारे लगाते नजर आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here