यूपी के हापुड़ में कार हादसे में चार लोगो की मौत

यूपी के हापुड़ जिले में एक हादसे में चार लोगो की मोत हो गयी है, कार कमरुद्दीन नगर के तालाब में जा पलटी जिसमे सवार सभी चारो लोगो की मौत हो गई।

0
69
Hapur-News

Hapur News: हापुड़ (Hapur) जिले के कपूरपुर क्षेत्र के गाँव कमरुद्दीननगर (Kamruddin Nagar) में एक कार तालाब में जा पलटी जिसमे सवार सभी चारो लोगो की मोके पर ही मौत हो गयी। सुचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर हजारो की संख्या में ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गए।

जानकारी के मुताबिक कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव समाना निवासी हारून, शौकीन, राहुल और अरुण (निवासी जनपद बुलंदशहर) कार में सवार थे। ये चारो व्यक्ति गाजियाबाद के एक फार्म हाउस में पार्किंग की ठेकेदारी का काम करते थे। बुधवार की रात चारो गाड़ी मे सवार होकर गाज़ियाबाद से वापस आ रहे थे। जैसे ही गाड़ी गांव समाना पहुंची, चालक ने अपना नियंत्रण खो दिया और गाडी तालाब में गिर गयी। गाडी में सवार सभी चारो लोगो की मौत हो गयी।

Hapur News

मौत होने की पुस्टि गुरुवार की सुबह कार को बाहर निकालने पर हुई। एक साथ चार लोगो की मौत होने पर पुलिस प्रसाशन में हड़कप मच गया। इसी के साथ भारी संख्या में आस पास के ग्रामीण व मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। इस सम्बन्ध में कपूरपुर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार जादौन का कहना है कि जेसीबी की मदद से गाड़ी को बाहर निकाल लिया गया है। चारो लोगो की मौत हो गयी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here