मशहूर शायर वसीम बरेलवी सड़क हादसे के हुए शिकार

वसीम बरेलवी कुछ दिन पहले एक मुशायरा में शामिल होने के लिए बहरीन गए थे। वापस लौटते समय उनकी कार एक डंपर से टकरा गई|

0
26

शायर वसीम बरेलवी (Wasim Barelvi) सड़क हादसे के शिकार हो गए| मुशायरा में शामिल होने के बाद दिल्ली से लौट रहे थे| जहाँ से लौटते समय उनकी कार एक डंपर से टकरा गई| यह घटना उत्तर प्रदेश के हापुड़ के पास नेशनल हाईवे पर हुई| इस हादसे में वो जख्मी हो गए हैं। हालांकि, 82 वर्षीय वसीम बरेलवी खतरे से बाहर है और उनका इलाज दिल्ली के बीएलके हॉस्पिटल में चल रहा है|

बरेलवी के बाएं हाथ और कंधे में चोटें आई हैं

उनके परिजनों ने बताया कि, वसीम बरेलवी (Wasim Barelvi) कुछ दिन पहले एक मुशायरा में शामिल होने के लिए बहरीन गए थे। वापस लौटते समय वह दिल्ली से बरेली जा रहे थे| तभी हापुड़ से गुजरते समय उनकी कार डंपर से टकरा गई। 82 वर्षीय वसीम बरेलवी के बाएं हाथ और कंधे में चोटें आई हैं। एक्स-रे रिपोर्ट के अनुसार, उनके बाएं हाथ में दो फ्रैक्चर हैं। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि उनकी हालत में फ़िलहाल सुधार हुआ है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी|

रविवार को हुई थी दुर्घटना 

रविवार की शाम 4 बजे हापुड़ से गुजरते समय उनकी कार की एक टैंकर से टक्‍कर हुई| कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गया और उसमें सवार लोगों को जोर का झटका लगा| वसीम बरेलवी (Wasim Barelvi) के बाएं हाथ में काफी चोट आई| हालांकि गनर और ड्राइवर एअरबैग खुलने से बच गए|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here