हरदोई: सड़क हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत होने पर मुख्यमंत्री ने जताया दुख

0

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले (Hardoi) में एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें कार सवार 5 लोगों की मौत हो गयी। अनियंत्रित कार के पेड़ में टकराने से हुए भीषण सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गयी। एक ही परिवार से पिता, पुत्र और पौत्र समेत 5 की मौत हो गयी।

परिवार के सभी मृतक सदस्य मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पचदेवरा से साण्डी थाना क्षेत्र के नयागांव जा रहे थे। हरदोई (Hardoi) के सवायजपुर थाना क्षेत्र के खमरिया पुल के पास सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि कार को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। घायलों को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। मृतक होशियार के दूसरे पुत्र गोविंद की बेटी के छठी कार्यक्रम में सभी लोग शामिल हो जाने जा रहे थे। इस घटना में होशियार उनके पुत्र मुकेश व मुकेश के 4 वर्षीय बेटे बल्लू की मौत हो गयी। वहीं हादसे में 2 अन्य सगे संबंधी राजाराम और मनोज की भी मौत हो गयी।

घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी व अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here