ईडी ने आप नेता कुलवंत सिंह के ठिकानों पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया है।

0

दिल्ली शराब घोटाले मामले में आम आदमी पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब ईडी ने आम आदमी पार्टी के मोहाली से विधायक कुलवंत सिंह के ठिकानों पर की छापेमारी की है। ताजा जानकारी के मुताबिक ईडी की छापेमारी अमृतसर, लुधियाना और मोहाली में हो रही है। इसके अलावा कुछ शराब कारोबारियों के यहां भी छापे की खबर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए दो नवंबर को तलब किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अरविन्द केजरीवाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया गया है और सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में मामले के जांच अधिकारी के सामने पेश होने के बाद एजेंसी मुख्यमंत्री का बयान दर्ज करेगी। सूत्रों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक को दो नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे ईडी के दिल्ली स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है। यह पहली बार है जब अरविन्द केजरीवाल को ईडी ने समन भेजा है। अप्रैल में इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उनसे पूछताछ की थी।

आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस पर कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री को प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस से यह स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का एकमात्र उद्देश्य आम आदमी पार्टी (आप) को खत्म करना है। ईडी ने मामले में दाखिल अपने आरोपपत्रों में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है और कहा है कि अब निरस्त की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति-2021-22 को तैयार करने और लागू करने के संबंध में आरोपी आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल के संपर्क में थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here