कौशाम्बी: राज्य सूचना आयुक्त ने खेल-कूद प्रतियोगिता का फीता काटकर किया शुभारम्भ

मेड़ई कल्याणी ट्रस्ट द्वारा आयोजित ग्राम गौरव उत्सव में सम्मिलित हुई राज्य सूचना आयुक्त

0
Kaushambi

Kaushambi: राज्य सूचना आयुक्त, उत्तर प्रदेश किरन बाला चौधरी ने मेड़ई कल्याणी ट्रस्ट द्वारा ग्राम-पट्टी नरवर में ग्राम गौरव उत्सव के अन्तर्गत हो रहें खेल-कूद प्रतियोगिता का फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

राज्य सूचना आयुक्त जी ने कथावाचक परम् पूज्य आचार्य श्री चांद्राशु जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भागवत पूजन कर कथा का श्रवण किया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, चायल सौम्य मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण एवं राजेंद्र मौर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here