मंसूरी पुलिस ने चेकिंग के दौरान बदमाशों पर की फायरिंग

0
Mansoori

उत्तर प्रदेश: मंसूरी (Mansoori) पुलिस टीम द्वारा नहर पटरी के किनारे चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस को सामने से दो मोटर साइकिल पर सवार लोग आते हुए दिखे। जब पुलिस टीम द्वारा इन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो यह पुलिस टीम को चकमा देकर भागने लगे तथा पुलिस पर लक्ष्य करके फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा फायरिंग की गई तो इसमे एक बदमाश घायल हुआ। घायल बदमाश को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। एक बदमाश मौके का फायदा उठाकर भागने मे सफल रहा।

मुठभेड के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिन्हे तत्काल उपाचर हेतु अस्पताल भेजा जा चुका है। फील्ड यूनिट टीम मौके पर मौजूद है। जिसके द्वारा साक्ष्यो का संकलन किया जा रहा है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here