कौशांबी में हाईवे किनारे जख्मी हालत में बेहोश मिली लड़की

पुलिस घटना की जांच में जुटी

0

कौशांबी (Kaushambi) में हाईवे किनारे एक लड़की जख्मी हालत में बेहोश पड़ी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी लड़की को इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद लड़की की हालत नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

घटना कोखराज थाना क्षेत्र (Kokhraj police station) के कशिया NH-2 की है। सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि थाना कोखराज पुलिस को सूचना मिली कि एक लड़की सड़क किनारे जख्मी हालत में पड़ी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल लड़की को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के माता पिता से पूछताछ की गई तो उन्होंने ने बताया कि लड़की की मानसिक हालत ठीक नही है। पिछले तीन साल से उसका प्रयागराज में इलाज चल रहा है। वह शाम को घर से बिना बताए कहीं गई थी। बेहतर उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। उसके सिर और हाँथ में चोट के गंभीर निशान कैसे हैं? इसकी जांच की जा रही है। लड़की के होश में आने के बाद उसका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here