Train Accident: शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर फिर से शुरू हो जाएगा संचालन

रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है।

0
Train Accident

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम में हुए ट्रेन हादसे में अब तक 13 मौतें हो चुकी हैं। पूर्वी तटीय रेलवे के सीपीआरओ बिस्वजीत साहू के मुताबिक, राहत और बचाव कार्य पूरा हो चुका है। ट्रैक पर रेल परिचालन फिर से शुरू करना फिलहाल मुख्य प्राथमिकता है। हादसे की वजह से फंसे हुए यात्रियों के लिए बसों और ट्रेनों का इंतजाम किया गया है। दुर्घटना के परिणामस्वरूप, 22 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं और अब तक कुल 18 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि शाम चार बजे तक प्रभावित रूट पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो सके।

वालटेयर डिविजन के डिविजनल रेलवे मैनेजर सौरभ प्रसाद ने बताया कि भारी मशीने और क्रेन्स बुला ली गई हैं। राज्य सरकार और अग्निशमन विभाग के साथ समन्वय करके काम किया जा रहा है। हादसे की वजह के बारे में पूछने पर सौरभ प्रसाद ने कहा कि एक बार जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के कारण के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। रेल मंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 10 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को ढाई लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल लोगों के लिए 50 हजार रुपये के मुआवजे का एलान किया है।

विजयानगरम की एसपी ने बताया कि रेल हादसे में मारे गए लोगों में से अभी तक सात की पहचान हो चुकी है और अन्य शवों की पहचान की भी कोशिश की जा रही है। वहीं हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली स्थित रेल भवन के वॉर रूम से हालात की समीक्षा की और रेलवे के शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक की। रेल मंत्री ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी से भी फोन पर बात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here