गाजियाबाद: ट्रक ने बाइक को रौंदा, पिता-पुत्री की मौत

दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने वकील को मृत घोषित कर दिया और उमेरा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।

0
Ghaziabad

मोदीनगर-हापुड़ रोड पर गुरुवार रात भोजपुर थाने के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक को कुचल दिया। बाइक चला रहे तीस वर्षीय वकील अहमद और उनकी तीन साल की बेटी उमेरा गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने वकील को मृत घोषित कर दिया और उमेरा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया।

देर रात उपचार के दौरान उमेरा ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रक छोड़कर भाग गया। भोजपुर गांव निवासी वकील अहमद श्रमिक थे। वकील अहमद बृहस्पतिवार को परिवार सहित मुरादनगर स्थित अपनी ससुराल जाने वाले थे। इससे पूर्व वकील अपनी तीन साल की पुत्री को साथ लेकर बाइक में पेट्रोल डलवाने मोदीनगर-हापुड़ मार्ग स्थित पंप पर गए। वहां से घर लौटते समय सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता-पुत्री की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वकील की मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया। एसीपी का कहना है कि ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here