दिल्ली में बेकाबू कार ने पुलिसकर्मी को मारी टक्कर

पुलिसकर्मी कनॉट प्लेस पर गाड़ियों को चेकिंग कर रहा था।

0
delhi

देश की राजधानी दिल्ली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। कनॉट प्लेस चेकपोस्ट पर तैनात एक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी हवा में उछलता है। घटना 24 अक्टूबर की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल पुलिसकर्मी का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल कांस्टेबल की पहचान रवि सिंह के रूप में की है। आरोपी की रामलखन (52) के तौर पर की गई है। आरोपी दिल्ली के मंडावली का रहने वाला है। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने उसका पीछा कर गिरफ्तार कर लिया।

सामने आए हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली पुलिस का स्टाफ क्नॉट प्लेस के आउटर सर्किल पर पिकेट लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में आई कार सिपाही रवि सिंह को टक्कर मारती हुई फरार होने लगती है। टक्कर लगते ही सिपाही हवा में उछलकर कई फीट दूर जाकर गिरता है। हादसे में उसे काफी चोटें आई हैं। जिसके बाद इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here