दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार सजंय सिंह आज कोर्ट में होंगे पेश

ED के पास सवालों की एक लंबी लिस्ट है, जिनके जवाब मांगने के लिए ईडी कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड की मांग करेगी।

0

दिल्ली शराब घोटाले (Delhi liquor Scam) में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद सजंय सिंह को आज कोर्ट में पेश किया जाना है। ED आज कोर्ट से संजय सिंह (Sanjay Singh) की रिमांड मांग सकती है। ED के पास सवालों की एक लंबी लिस्ट है, जिनके जवाब मांगने के लिए ईडी कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड की मांग करेगी। वहीं संजय सिंह (Sanjay Singh) की गिरफ्तारी के बाद आज AAP के नेता सुबह 11 बजे ED ऑफिस के बाहर करने विरोध प्रदर्शन वाले हैं, लेकिन उसके पहले ही आम आदमा पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति मेनन के अलावा कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आम आदमी पार्टी की मुंबई अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने सोशल मीडिया X के ज़रिए इसकी जानकारी दी और घटना को आपातकाल स्थिति बताया है। यह सभी बुधवार को सांसद संजय सिंह की ED द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले थे। प्रीति शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, हमारे नेता संजय सिंह की ईडी द्वारा गैरकानूनी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करने से रोकने के लिए पूरे मुंबई में नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। यह आपातकाल की स्थिति है!” बता दें कि कल साढ़े दस घंटे की पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था। संजय सिंह को रात भर ईडी के दफ्तर में रखा गया है। शराब घोटाले में दिनेश अरोड़ा के सरकारी गवाह बनने के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार किया है।

माना जा रहा है कि दिनेश अरोड़ा की गवाही इस पूरे शराब घोटाले में अहम है, क्योंकि दिनेश अरोड़ा ये कबूल कर चुका है कि उसने ही संजय सिंह के कहने पर मनीष सिसोदिया को रुपए दिए। इस बीच आज आम आदमी पार्टी जहां बीजेपी दफ्तर पर प्रदर्शन की तैयारी कर रही है तो दिल्ली बीजेपी के नेता भ्रष्टाचार मुक्त दिल्ली के लिए राजघाट पर प्रार्थना करने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here