हापुड़: 4 साल की मासूम से नाबालिग ने किया रेप

0

Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) के थाना देहात क्षेत्र के गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां 4 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के ही रहने वाले करीब 15 वर्षीय नाबालिक युवक ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के दौरान जब मासूम चिल्लाई तो परिजनों ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को लहू लुहान हालत में देखकर सन्न रह गए।

इसके बाद परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़िता को उपचार व मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया और आरोपी युवक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

आपको बता दे कि हापुड़ जिले (Hapur) के थाना देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मासूम अपने स्कूल से आकर घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी नाबालिक उसे पहले फुसलाकर अपने घर में ले गया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम देने लगा। बच्ची की चीख पुकार सुनकर मौके पर पीड़ित मासूम के परिजन पहुंचे और बच्ची को रोता व लहू लुहान हालत में देखकर सन्न रह गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए पीड़ित मासूम को इलाज के लिये मेडिकल अस्पताल में भेज दिया है। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नाबालिक बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है, जिसमें पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here