भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

0
Bharatiya Kisan Union

उत्तर प्रदेश: बांदा (Banda) में बुधवार 4 अक्टूबर को भारतीय किसान यूनियन (Bharatiya Kisan Union) के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय परिसर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि गिरवा क्षेत्र के ग्राम जरर में ब्लास्टिंग का कार्य किया जा रहा है जोकि जब बच्चे स्कूल से आते हैं तब ब्लास्टिंग की जाती है जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

जानकारी के लिये बता दे कि 2 इंच होल की जगह 4 इंच होल की ब्लास्टिंग की जाती है। पदाधिकारियों ने आगे अवगत कराया कि ब्लास्टिंग का कार्य मानक के अनुरूप नहीं हो रहा तथा शाम पांच बजे के पश्चात ही ब्लास्टिंग का कार्य किए जाने की मांग की तथा उचित कार्यवाही की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here