बांदा: 11 साल की बच्ची के साथ 80 साल के व्यक्ति ने किया घिनौना काम

0

Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा जनपद (Banda) में एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ 80 साल के इंसान ने घिनौनी घटना को अंजाम दिया है। जब मासूम बच्ची चिल्लाई तो पड़ोस के लोग इकट्ठा होने लगे, यह देख मौके से बुड्ढा भाग खड़ा हुआ। मासूम के परिजनों ने जाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई, वही पुलिस ने 376 पास्को एक्ट मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि पूरा मामला बांदा जनपद (Banda) के मरका थाना अंतर्गत का है, जहां पर रोज की तरह दूध लेने जा रही है 11 साल की बच्ची के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 11 साल की बच्ची दूध लेने के लिए बुजुर्ग के घर गई थी, तभी वहाँ पर मौका पाकर उसने बच्ची को पकड़ कर उसके साथ गलत हरकत करने लगा। जैसे ही लड़की ने चिल्लाया तो उसकी आवाज सुन पड़ोस के लोग इकट्ठा होने लगे। यह देख मौका देख कर बुजुर्ग वहाँ से फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बच्ची को परिजनों तक पहुंचाया। वहाँ पर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना को बताया। परिजनों ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है। वही पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर 376 सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। साथ ही कुछ टीमों का गठन करके पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। वही DSP राकेश कुमार ने बताया कि 11 साल की बच्ची के साथ रेप की तहरीर मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वही मासूम बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी के ऊपर शख्त कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here