सिद्धार्थनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

0
Siddharthnagar

Siddharthnagar: 24 वर्षीय विवाहिता महिला की मौत से गांव में सनसनी फ़ैल गई है। ताजा मामला सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) के थाना क्षेत्र उसका बाजार (Uska Bazar) के ग्राम पंचायत सरौली टोला हंसरामपुर (Sarauli Tola Hansrampur) का है, जहाँ 24 वर्षीय विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला की मौत से गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक महिला की शादी चार वर्ष पूर्व हुई थी। मृतक महिला के ससुराल वालो ने 112 पर सूचना दी, जिसके बाद सीओ सदर ने पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। साथ में फोरेंसिक टीम भी रही। थाना उसका बाजार की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अखिलेश वर्मा ने बताया कि महिला की मृत्यु की सूचना मिलने पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here