रामपुर: शिक्षा के मंदिर में सप्ताह में दो बार चोरी

0

Rampur: शिक्षा धारण करने वाले लोग अक्सर बुराई से दूर रहते हैं लेकिन कुछ लोग शिक्षा के मंदिर यानी सरकारी स्कूल में आए तो मगर शिक्षा हासिल करने के लिए बल्कि चोरी जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने के लिए। जी हां कुछ ऐसा ही हुआ है जनपद रामपुर (Rampur) के थाना शहज़ाद नगर अंतर्गत एक सरकारी स्कूल में जहां पर अज्ञात चोरों के द्वारा एक सप्ताह में दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

रामपुर जनपद (Rampur) के थाना शहजाद नगर अंतर्गत चमरपुरा गांव स्थित सरकारी स्कूल में अज्ञात चोरों के द्वारा सप्ताह भर में दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। अज्ञात चोरों के द्वारा 2 दिन पूर्व बच्चों को स्कूल में दिए जाने वाले मिड डे मील के राशन सहित गैस सिलेंडर आदि पर हाथ साफ किया गया। इस सिलसिले में स्कूल प्रशासन की ओर से पुलिस में तहरीर दे दी गई, लेकिन हद तो तब हो गई जब अगले दिन फिर स्कूल के स्टाफ ने यहां पहुंच कर देखा कि दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। इस बार बच्चों को खाना खिलाने वाली प्लेट्स के अलावा छत के पंखे गायब थे। फिलहाल दोनों ही घटनाओं से संबंधित लिखित तहरीर पुलिस में दे दी गई है। पुलिस भी मामला संज्ञान में आने के बाद अज्ञात चोरों की तलाश में जुट चुकी है। घटना के बाद इस वारदात को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here