बांदा: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने की धोखाधड़ी

नहीं कर रहा पैसा वापिस।

0

उत्तर प्रदेश: बांदा जनपद (Banda) से एक धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है जिसके अंतर्गत प्रधान प्रतिनिधि पर व्यक्ति तथा अन्य परिवारीजनो ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।

आपको बता दे कि यह पूरा मामला बांदा जनपद (Banda) के बिसंडा थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मरौली से है, जहां की महिला प्रधान के पति अर्थात प्रतिनिधि द्वारा गांव के ही एक व्यक्ति के आवास की पहली किस्त बेवकूफ बनाकर ले ली गई और अब पैसा वापिस करने का नाम नहीं ले रहा।

पीड़ित ने बताया कि मुझे प्रधान प्रतिनिधि ने दारू पिलाई और बेवकूफ बनाकर मुझे मेरे बैंक ले गया और पैसे निकालते ही झूठ बोल कर मेरे आवास की पहली किस्त चालीस हजार रुपए ले लिए और अब पैसे वापिस नही कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here