मेरठ में महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से फैली सनसनी

0

परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में गंगा किनारे महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को गंगा किनारे महिला का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या करके शव फेंका गया या शव पीछे से गंगा में बहकर आ रहा था, ये पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

महिला की शनाख्त के लिए प्रदेश के सभी थानों में गुमशुदा महिलाओं की सूचना मांगी गई है। परीक्षितगढ़ थाना प्रभारी ने बताया कि महिला का शव गंगा किनारे डाकू के डेरे के पास पड़ा मिला। शव की हालत देखकर लग रहा है कि महिला की मौत चार से पांच दिन पहले हुई है। महिला के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उम्र 40 वर्ष के करीब है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है। प्रदेश के थानों में अज्ञात महिला के शव की सूचना दिए जाने के बाद अमरोहा के मंडी धनौरा शेरपुर से कुछ लोग पहचान करने के लिए आ रहे हैं, वहां से भी एक महिला लापता है।

एसपी देहात कमलेश बहादुर का कहना है कि महिला की मौत गंगा में डूबने से हुई या फिर उसकी हत्या करके शव को यहां फेंका गया है, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम के बाद ही हो पाएगी। बिजनौर और दूसरे जनपदों से भी लापता महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी गई है। शव की शनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here