बलिया: दबंगों ने पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर विजय प्रताप के साथ की मारपीट

0

Ballia: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से है, जहां पीडब्लूडी के जेई के साथ मारपीट को लेकर विभाग में कर्मचारियों के बीच रोष व्याप्त है। दबंगों ने पीडब्लूडी के जूनियर इंजीनियर विजय प्रताप के साथ मारपीट और गाली गलौज की। मामला 17 अक्टूबर का बताया जा रहा है।

आपको बता दे कि लोक निर्माण विभाग में अवर अभियंता विजय प्रताप 17 अक्टूबर को अपने कार्यालय में बैठ कर कामकाज निपटा रहे थे, कि इसी दौरान दबंग उनके कक्ष में घुस आए। उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की। बाद में दबंग उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित जेई ने इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है। पीड़ित जेई ने मामले को लेकर उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा है, जबकि डिप्लोमा इंजीनियर संघ ने मामले को लेकर तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। जेई के साथ हुई इस घटना को लेकर विभाग के अभियंताओं और कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here