तिंदवारी: आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग।

0

Tindwari: बांदा जिले (Banda) के तिंदवारी (Tindwari) के चिल्ला थाना क्षेत्र के बिछवाही गांव में रविवार देर रात सुबराती के घर से लगी आग ने भाई पप्पू, इकबाल, सुलेमान, जलील, साबिर के रिहायशी घर को भी चपेट में ले लिया। घर जलने की आवाज और उठती लपटों से जगे परिजनों ने शोर मचा कर पड़ोसियों की मदद से आग को काबू करने की जद्दोजहद कर रहे थे तभी सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पानी की बौछारें डाल कर आग बुझाई। तब सुबराती समेत छहों भाइयों के घर का ज्यादातर हिस्सा जल गया। सबसे ज्यादा नुकसान सुबराती व पप्पू का हुआ। सुबराती ने बताया कि दुकान में रखे दस हजार रुपए नकदी समेत लगभग दो लाख रूपये का सामान जल कर खाक हो गया। सभी भाइयों का करीब छह लाख रूपये का नुकसान हुआ है। उधर सुबराती ने आग लगाने का आरोप पड़ोसी पर लगाते हुए पड़ोसी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी मोनी निषाद का कहना है कि तहरीर मिली है कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here