बांदा: मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित हुआ जागरुकता कार्यक्रम

अभियान में सराहनीय योगदान देने वाली महिला आरक्षियों को किया गया सम्मानित।

0

Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा (Banda) जिले में महिला सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान 4.0 के क्रम में पुलिस अधीक्षक बांदा (Banda) श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद के विभिन्न स्थानों पर पुलिस द्वारा जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जागरुकता अभियान में अथक परिश्रम कर सराहनीय कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को सम्मानित भी किया जा रहा है। मिशन शक्ति में योगदान देने हेतु बांदा पुलिस की अपील पर विभिन्न व्यावसायिक संगठन आगे आये है तथा उन्होने मिशन शक्ति के तहत सराहनीय कार्य करने वाली महिला आरक्षियों की हौसला अफजाई के लिए विभिन्न प्रकार के कूपन जारी किए हैं। इन व्यावसायिक संगठनों में बासू मिष्ठान भण्डार, सेन्ट्रल जेल रेस्टारेन्ट, निर्मल ब्रिज रेस्टारेन्ट, श्री साईं दरबार रेस्टारेन्ट, सिग्नेचर रेस्टारेन्ट, राज दरबार रेस्टारेन्ट तथा बर्गर कम्पनी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here