बांदा: नहर के पानी से धान की खराब की फसलों को लेकर किसान वा जेडीयू के लोग पहुंचे कमिश्नर ऑफिस

0

Banda: उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले (Banda) में अजीत अवस्थी किसान जोकि ग्राम पंचायत शिव हद तहसील अतर्रा ब्लॉक महुवा का मामला है। सिंचाई एवम जल संसाधन विभाग इकाई में आने वाले नहर के कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है, जिससे किसानों की लगभग 400 बीघा धान की फसल नष्ट हो गई। नजर के पानी के भराव के कारण पका हुआ धान फिर से खेतों में ही उगने लगा है, जिससे किसान बहुत ही परेशान है। बुंदेलखंड में किसानों की स्थिति पहले से ही दयनीय हैं। आए दिन किसान आत्महत्या कर रहे हैं। फिर से किसानों के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट रहा है। फिर किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे। कुछ लोगो के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ शालिनी सिंह पटेल व रवींद्र कुमार भारतीय प्रदेश अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड श्रमिक प्रकोष्ठ यूपी को कुछ लोगों के द्वारा जानकारी मिली। शिवहद गांव में किसानों की फसल नष्ट हो गई है।

नहर के पानी से जनता दल यूनाइटेड की पदाधिकारी गांव गए खेतों में जाकर के देखा सच में पाया कि किसानों की धान की फसले नष्ट हो गई, जिससे किसानों पर भारी आक्रोश व्याप्त है। कभी भी किसान बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। आज किसान व जनता दल यूनाइटेड के पाधिकारियो ने आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा (Banda) कार्यालय जाकर पानी से भराव के कारण जो धान की फसल नष्ट हुई है। वही जमा हुआ धान को लेकर मंडल आयुक्त से मुलाकात किया एवम लिखित में एप्लीकेशन भी दिया और बताया कि इन किसानों की जो फसल नष्ट हुई है। उनको तुरंत मुआवजा दिया जाए जो सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी के लापरवाही में लिप्त हैं। उन लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जनता दल यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भी मांग क है कि किसानों की जो मांगे हैं, उनकी मांगों को पूरा किया जाए। किसानों का एकमात्र साधन कृषि है। किसान देश का अन्नदाता है। किसानों पर अन्याय नहीं होना चाहिए। अगर किसानों की मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो पूरे बुंदेलखंड में जनता दल यूनाइटेड के सिपाही आंदोलन करेंगे जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here