बलिया: पूर्व मंत्री नारद राय ने किया माँ कपिलेश्वरी भवानी का दर्शन

बलिया लोकसभा चुनाव में तेज किया चुनावी जनसंपर्क।

0
Former minister Narad Rai

बलिया: पूर्व मंत्री एवं सपा के कद्दावर नेता नारद राय (Former minister Narad Rai) ने लिया लोकसभा क्षेत्र से पहली बार दमदारी के साथ अपना ताल ठोका। उन्होंने शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन माँ कपिलेश्वरी भवानी का दर्शन कर अपना चुनावी जनसंपर्क शुरू किया। बलिया लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रमुख मंदिरों में माता रानी का दर्शन कर आशीर्वाद मांग रहे हैं। पूर्व मंत्री ने बताया कि बलिया समेत उत्तर प्रदेश में 80 में से 60 सीट हम लोग जीतेंगे और इंडिया की सरकार बनाएंगे।

पूर्व मंत्री नारद राय (Former minister Narad Rai) ने बताया कि आज हमने सैकड़ो की संख्या में माँ कपिलेश्वरी के दरबार मे पूजा अर्चना की है। हमने माँ से प्राथना की हैं कि सुख – समृद्धि और शांति समाज में आये और समाजवादी पार्टी को इतनी ताकत दे कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में देश में सरकार बने और बलिया लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी खाते में जाए। इस दौरान हम अपने नेताओं का सहयोग और समर्थन ले रहे हैं। अगर नेतृत्व का निर्देश होगा तो 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा भी और बीजेपी को चारो खानों चित भी करूंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here