अराजकतत्वों द्वारा त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में भगवान बुद्ध की प्रतिमा की गयी क्षतिग्रस्त

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर (Trilokpur) थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को रात में कुछ अराजक तत्वों के द्वारा मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर उसके ऊपर कीचड़ व गोबर फेंक कर धार्मिक उन्माद फैलाने की नाकाम कोशिश की गई। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुँची त्रिलोकपुर (Trilokpur) पुलिस तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई है। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव निवासी राजकुमार ने थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर (Trilokpur) को तहरीर देते हुए बताया कि हमारे घर के सामने करीब एक दशक से भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित है। रात में करीब 12 से एक बजे के बीच गांव के कुछ अराजक तत्वों के द्वारा मूर्ती को क्षतिग्रस्त कर हाथ तोड़ दिया। इतना ही नही भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर कीचड़ व गोबर फेंक कर धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की गई है।

वहीं इस बारे में गांव के स्थानीय निवासी का कहना है कि इस तरह के कृत्य से हम लोगों की भावनाएं आहत है। ऐसे लोगो के खिलाफ जांच कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गयी है। वहीं इस बारे में पुलिस के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कुछ बोलने से मना कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here