सिद्धार्थनगर: जनता इंटर कॉलेज के छात्र पहुँचे डीएम कार्यालय

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले में जनता इंटर कॉलेज असिधवा चेतिया के कुछ 12 वीं कक्षा के छात्र अपने स्कूल प्रशासन के खिलाफ डीएम कार्यालय पहुँचे और प्रशासन व मीडिया के सामने अपनी समस्या को रखा। इन बच्चों ने स्कूल के प्रबंधन पर आरोप लगाया कि बोर्ड की परीक्षा निकट है और उनकी कक्षाएं नही चल रही है। चपरासी द्वारा पढाये जाने एवं विरोध करने पर नम्बर काटने, प्रताड़ित एवं गाली देने का आरोप लगाया। इन्ही सभी मामले को लेकर सभी प्रशासन के पास पहुँचे और मामले में कार्यवाही की मांग की। वही मामले को लेकर जब स्कूल के प्रधानाचार्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हे ऐसे किसी मामले की जानकारी नही है और यहाँ सभी कक्षाएं चल रही है और सारे आरोपों को निराधार बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here