यूपी: बसपा नेता अनुपम दुबे के घर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग

बसपा नेता के घर के स्टोर व जिम में बिजली के तार से शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।

0

Farrukhabad News: यूपी के फर्रुखाबाद जिले में बसपा नेता अनुपम दुबे (Anupam Dubey) के घर शॉर्ट सर्किट से ऊपरी तल के स्टोर और जिम के कमरे में भीषण आग लग गई। आग लगने से छह लाख का सामान जलकर राख हो गया। परिजनों व पड़ोसियों ने आग को बुझाया। फतेहगढ़ कोतवाल और दमकल की टीम ने मौके पर जाकर घटनाक्रम का जायजा लिया।

बसपा नेता के घर के दूसरी मंजिल के स्टोर व जिम में बिजली के तार से शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। स्टोर में रजाई गद्दे भरे थे। कुछ देर में ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। धुआं निकलते देखकर आस पास के लोगों ने आवाज लगाई। तब तक आग जिम वाले कमरे तक पहुंच गई।

बसपा नेता की पत्नी मीनाक्षी दुबे ने सूचना दमकल व पुलिस को दी। पड़ोस में रह रहे लोगो ने सबमर्सिबल चलाकर आग को बुझाने में जुट गए। वही दमकल की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची, लेकिन गली सकरी होने के कारण अंदर नहीं जा सकी। पाइप भी वहां नहीं पहुंच सका। दमकल कर्मियों ने सबमर्सिबल से ही आग में उठ रहे धुएं को शांत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here